साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है जिसे हर वर्ग की महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। शादी-ब्याह, त्यौहार या फिर पार्टी फंक्शन के लिए साड़ी टॉप आउटफिट चॉइस बन गई है। तभी ताे एक्ट्रेसस को जब भी मौका मिलता है वह साड़ी पहनकर महफिल लूट ही लेती है।
हाल ही में टीवी की दो चहेती बहुओं ने साड़ी पहन लोगों का दिल जीत लिया। हम बात कर रहे हैं अंकिता लोखंडे और एक्ट्रेस मौनी रॉय की जो ब्लैक साड़ी में काफी ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं। चलिए देखते हैं किसका लुक पड़ा किस पर भारी।
मौनी रॉय डिजाइनर मसाबा गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनकर खूब चर्चा में रही। ब्लैक और गोल्डन साड़ी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।मौनी ने ट्रेडिशनल अवतार में साड़ी को पहन पल्लू को लम्बा रखा था।
मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और कानों में हेवी इयररिंग्स के साथ उन्हाेंने अपने लुक को कम्प्लीट किया था। उनके इस अंदाज की लोग तारीफें करते नहीं थक रहे थे।
अंकिता ने एक बार फिर अपने साड़ी लुक से तहलका मचा दिया। ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। फैंस उनकी इन अदाओं पर से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं।
साड़ी के साथ फुल स्लीव मैचिंग ब्लाउज उनके लुक को रॉयल बना रहा है। जहां उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है तो वहीं सिंदूर काे जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। साड़ी में उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए।

