Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पशुपालन विभाग ने लंपी बीमारी से बचाव के लिए पशुओं को लगाई28 हजार डोज !!

पशुपालन विभाग ने लंपी बीमारी से बचाव के लिए शुक्रवार को 28 हजार डोज पशुओं को लगाई है। वैसे टारगेट 20 हजार का था। चंडीगढ़ मुख्यालय के आदेश पर 29 अगस्त तक रोहतक को मिली कुल 43 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सूर्या खटकड़ ने बताया कि शुक्रवार को 20 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन शाम तक 28 हजार वैक्सीन का टीका मवेशियाें को लगाया है। 29 अगस्त तक कुल 43 हजार वैक्सीन लगाने का टारगेट पूरा किया जाएगा।

Exit mobile version