हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोका है। रविवार को अनिल विज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विधायक और मंत्री रहते हुए किए गए काम गिनाए

अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते अनिल विज। - Dainik Bhaskar

इसके बाद अनिल विज ने कहा, ‘सारे हरियाणा से लोग आ रहे हैं। मैं जहां-जहां गया हूं, लोग कह रहे हैं कि आप सीनियर पोस्ट पर हो, सीएम क्यों नहीं बने? मैं उन लोगों की मांग पर अपनी सीनियोरिटी के दम पर मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा।

पार्टी बनाती है या नहीं, यह उनका फैसला है। मैंने आज तक कोई पद नहीं मांगा, लेकिन आज दावा पेश कर रहा हूं। अगर पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया तो मैं हरियाणा की तकदीर बदल दूंगा, तस्वीर बदल दूंगा।’

2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मनोहर लाल खट्‌टर को बदलकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद अनिल विज नाराज हो गए थे। उनकी नाराजगी कई मीटिंगों में दिखी थी।

विधानसभा चुनाव से पहले पंचकूला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पदाधिकारियों की मीटिंग ली थी। तब उन्होंने नायब सैनी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसके अलावा, गुरुग्राम से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा ठोक चुके हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!