Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अनिल विज ने BJP को 8 पन्नों का जवाब भेजा:बोले- चिट्‌ठी भेजी, उसके टुकड़े किए, इसे जला दूंगा; शोकॉज नोटिस लीक किया गया

हरियाणा के परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज ने पार्टी अध्यक्ष मोहन बड़ौली के भेजे शोकॉज नोटिस का जवाब दे दिया है। यह जवाब 8 पन्नों का है। विज ने इसके बारे में बताने से इनकार करते हुए कहा कि मैंने उस चिट्‌ठी को भेजने के बाद फाड़कर टुकड़े जेब में रखे हैं। जिसे जला दूंगा। विज ने ये जरूर कहा कि उन्हें कुछ और चाहिए होगा तो वह भी दे दूंगा।

विज ने नोटिस मीडिया को लीक करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी जांच कराए या नहीं, यह उनकी मर्जी। हालांकि विज ने नोटिस को लेकर किसी तरह सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

https://www.facebook.com/share/v/1Y5f8YtTV2/
Exit mobile version