उत्तर प्रदेश के वृंदावन में गौरी गोपाल आश्रम चलाने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जवाब दिया है। सोमवार को अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा- “कथावाचक और संत में बहुत फर्क होता है। कथावाचक कोई भी चार किताबें पढ़कर बन सकता है।”

विज ने आगे कहा- “अभी कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कई विवादित बयान दिए, लेकिन संत वो होता है, जिसने त्याग, तपस्या के साथ आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो, जिसने ईश्वर के साथ अपनी तार मिला ली हो। लोगों को इन कथावाचकों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। लोगों को संतों का ज्ञान सुनना चाहिए। संत ही परम सत्य बताते हैं।”

दरअसल, अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक युवक के पूछे गए सवाल पर कहते हैं कि लड़कियां 4-5 जगह मुंह मारकर आती हैं। इस बयान के बाद उनका जगह-जगह विरोध हो रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!