हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शोकॉज नोटिस जारी होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। मंगलवार को बेंगलुरु से चंडीगढ़ पहुंचने के बाद विज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शोकॉज नोटिस के बारे में आपके माध्यम से पता चला, लेकिन अब जवाब आपके माध्यम से थोड़ी ना दूंगा।

उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को जवाब देना है। 3 दिन से बेंगलुरु में था। मैं वहां से आया हूं। घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा। फिर बैठकर जवाब लिखूंगा और हाईकमान को भेजूंगा।

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि ये नोटिस सीएम की सहमति से दिया गया है तो उन्होंने कहा कि- मुझे नहीं पता किसकी सहमति से दिया।

एक दिन पहले उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पार्टी ने उनसे 3 दिन में जवाब मांगा है।

उधर, CM नायब सैनी और मोहनलाल बड़ौली दिल्ली पहुंचे। राजधानी में पहुंचते ही दोनों नेताओं ने सबसे पहले पूर्व CM और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इसके बाद सैनी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मुलाकात की। सूत्रों की माने तो सैनी ने नड्डा से अनिल विज को लेकर चर्चा की है। चर्चा है कि बड़ौली ने सैनी की सहमति के बाद ही विज को नोटिस जारी किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!