Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

उदयपुर हत्याकांड पर अनिल विज ने तोड़ी चुप्पी- बोले तालिबानी सोच को भारत में पनपने नहीं देंगे

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने उदयपुर की घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि यह एक कत्ल की घटना नहीं है। तालिबानी सोच की घटना है और प्रहार भी इस सोच पर करना पड़ेगा। उस सोच को हम देश में कहीं भी पनपने नहीं दे सकते। उसके लिए जो भी कदम उठाने होंगे, हम उठाएंगे, लेकिन भारत में तालिबानी सोच को पनपने नहीं देंगे।

बता दें कि उदयपुर की घटना को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राजस्थान सरकार की पूर्ण असफलता बताया था। विज ने कहा था कि 17 जून को सिर काटने की धमकी देने के बाद राजस्थान के उदयपुर में सरे बाजार युवक का गला काट कर वीडियो बनाकर वायरल करना राजस्थान की कांग्रेस सरकार की पूर्ण असफलता है।

कांग्रेसी विधायक आफताब अहमद ने गुरुग्राम में मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी व सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश के डीजीपी से फोन करके धार्मिक सद्भाव खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उदयपुर की घटना के बाद नुपूर शर्मा के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने उन्हें लताड़ लगाई। कोर्ट ने कहा कि आपको बिना शर्त पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

Exit mobile version