हरियाणा के नारनौंद शहर में बीजेपी सांसद के घेराव को लेकर हुए विवाद, पुलिस थाने का घेराव व हांसी में एसपी ऑफिस के घेराव के बाद भी किसानों की मांगें नहीं माने जाने से नाराज किसानों ने आज जींद में पंचायत बुलाई है। प्रशासन पर दबाव बढ़ाने के लिए इस मीटिंग में आगामी रणनीति तय की जाएगी।

वहीं अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार 12 दिनों से हांसी के लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं। प्रदेश के सभी टोल पर नियुक्त प्रधानों की हांसी धरने पर एक बैठक हुई थी, जिसमें ऐलान किया गया था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 16 नवंबर मंगलवार को जींद की जाट धर्मशाला में प्रदेश के सभी संगठनों की मीटिंग बुलाकर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। अब सभी की निगाहें आज जींद में होने वाली बैठक पर व उसमें होने वाले फैंसलों पैर टिकी हैं।बैठक के अनुसार ही हांसी धरने की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

सोमवार को धरने पर मौजूद नेताओं ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि नारनौंद में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का विरोध करते समय जानबूझकर कुलदीप राणा को चोट मारी गई। साथ ही किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने धरने पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों के पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि धरने पर जितनी ज्यादा संख्या में लोग पहुंचेंगे, उतना ही ज्यादा दबाव प्रशासन पर बनेगा और जल्द ही उनकी मांगों पर मुहर लगने का काम होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!