Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आंगनबाड़ी हैल्पर से शिक्षकों ने डरा धमका कर 5 साल तक किया दुष्कर्म, 2 पर FIR दर्ज़

 हिसार जिले के बरवाला थाना एरिया में आंगनवाड़ी हैल्पर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप राजकीय स्कूल के 2 अध्यापकों पर है। पीड़िता का कहना है कि दोनों करीब 5 सालों से धमकी देकर दुष्कर्म किया जा रहा था। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो शिक्षकों पर धारा 328,376(2)(n),376D, 506 केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हिसार शहर में रहने वाली महिला ने बताया कि वह बरवाला एरिया में आंगनवाड़ी हैल्पर है। आरोप है कि 2015 से 2020 तक आरोपित मास्टर जय इंद्र और मास्टर धर्मवीर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अध्यापकों ने दुष्कर्म करने के बाद उसको धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताएगी तो जान से मार देंगे। आंगनवाड़ी हैल्पर ने डर के मारे इस बारे में किसी को नहीं बताया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि अध्यापकों से आखिरकार तंग आकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित जय इंद्र और धर्मवीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Exit mobile version