Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एएनसी टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित किया काबू,50 ग्राम हैरोइन बरामद

एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। महिला से 50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला आरोपी को पेश अदालत किया गया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पी.एस.आई मनोज ने बताया कि उप.नि. जितेन्द्र के नेतृत्व मे एएनसी की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त नजदीक शिव मंदिर, रैनकपुरा के पास से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान कमलेश निवासी रैनकपुरा के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 54/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version