Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुल्हन राधिका को लेने पहुंच गई अनंत की बारात, अंबानी परिवार का दिखा रॉयल अंदाज

जिस घड़ी का इंतजार था आखिरकार वह आ ही गई। आज अनंत और राधिका शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। दूल्हे राजा अपनी बारात लेकर पहुंच गए हैं बस अब इंतजार है दुल्हनिया का। अंबानी परिवार की पहली तस्वीर सामने आ गई है जिसमें सभी बन-ठन कर अपनी बहू को लाने निकले हैं। सभी के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस हाई प्रोफाइल शादी में शामिल होने देश विदेश से मशहूर हस्तियां भी पहुंच गई। पैपराजी का उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब अंबानी परिवार दूल्हे राजा के साथ कैमरे के सामने आए। सभी के चेहरे में इस खास दिन की एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी।

इससे पहले  एंटीलिया से अनंत अंबानी की बारात निकलने का वीडियो  सामने आया था, जिसमें एक के बाद एक फूलों से सजी कारें वेडिंग वेन्यू की तरफ जाते नजर आए थे। वहीं अंबानी परिवार के लुक की बात करें तो दूल्हे राजा जहां शेरवानी में जच रहे थे तो वहीं पापा और बड़ा भाई भी कुछ कम नहीं लग रहे थे।

अंबानी लेडीज की जो खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। राधिका की सास गोल्डन और पिंक  घाघरा में बेहद ही प्यारी लग रही थी तो वहीं दूल्हे की बहन ईशा का पिंक लहंगे में बेहद ही कमाल की लग रही थी।

अंबानी लेडीज की जो खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। राधिका की सास गोल्डन और पिंक  घाघरा में बेहद ही प्यारी लग रही थी तो वहीं दूल्हे की बहन ईशा का पिंक लहंगे में बेहद ही कमाल की लग रही थी।

Exit mobile version