Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एक-दूजे के हुए अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट; देश-विदेश की हस्तियों ने यादगार बनाई शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां शादी की शुभ घड़ी में मौजूद रहे। यादगार शादी समारोह के साक्षी बनने वाले दिग्गजों में उद्योग-राजनीति, फिल्म और खेल जगत के सितारे शामिल रहे। शादी का हर इंतजाम बेहद खास रहा।

अनंत और राधिका की शादी के मौके पर अंबानी परिवार की मेजबानी खास तौर पर सुर्खियों में रही। इसके अलावा मेहमान बनकर पहुंचे फिल्मी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। शादी में रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित सरीखे सितारे मस्ती में झूमते-नाचते दिखे।

शाहरूख खान और सलमान खान ने भी लगाए ठुमके। संगीत पर झूमते दिखे सितारों ने 12 जुलाई की शाम को अंबानी परिवार के साथ-साथ नई दंपती- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग भी अंबानी के मेहमान बने। अनंत और राधिका की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को एक्स पर शेयर कर राजदूत ने कहा कि वे भारत में पहली बार किसी शादी समारोह में शरीक हुए हैं। उन्होंने दंपती को शुभकामनाएं भी दीं।

अनंत और राधिका की शादी में माही यानी महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भी चर्चा का केंद्र रही। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी इससे पहले आई तस्वीरों में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिखे थे

Exit mobile version