कैथल जिले में खरक पांडवा गांव के पास जम्मू-कटरा हाईवे (Jammu Katra Highway)पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जींद के उचाना निवासी ट्रक मालिक (Truck Owner Death) अनिल कुमार दिल्ली से अपना ट्रक लेकर आ रहे थे। रास्ते में अचानक कोई यांत्रिक खराबी (Mechanical failure) आ जाने के कारण उन्होंने वाहन को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया था। इसके बाद अनिल ने खरक पांडवा के स्थानीय मैकेनिक रामनिवास को फोन कर मदद के लिए मौके पर बुलाया था।

मैकेनिक रामनिवास अपने हेल्पर के साथ मौके पर पहुंचे और अनिल के साथ मिलकर ट्रक का फॉल्ट सुधारने में जुट गए। तीनों लोग गाड़ी के पास ही काम कर रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार ट्रक ने बिना ब्रेक लगाए सीधे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक मालिक अनिल कुमार, मैकेनिक रामनिवास और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मैकेनिक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही कलायत थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी ली, तो एक बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। केले से भरे इस ट्रक में 40 कट्टों में छिपाकर रखा गया करीब 8 क्विंटल डोडा पोस्त (अफीम का चूरा) बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुट गई है कि डोडा पोस्त की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

कलायत थाना के जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act Kaithal Police) के तहत नशा तस्करी के पहलू की भी गहनता से जांच की जा रही है। जांच अधिकारी के मुताबिक, घायल हेल्पर के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!