सोनीपत के गांव रोहट में 2 परिवारो के बीच हुई आपसी कहासुनी के दौरान एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमे वृद्धा को चोट आई थी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

रोहतक रोड पर स्थित गांव रोहट में बुधवार शाम गली में खेल रहे बच्चों में झगड़ा हो गया। इसमें जितेंद्र के परिवार के बच्चे को चोट आई। आरोप है कि गुरुवार सुबह जितेंद्र अपने परिजनों के साथ दूसरे पक्ष को समझाने के लिए गया तो उन्होंने हमला कर दिया। इसमे जितेंद्र, कर्मबीर और वृद्धा रामकौर को चोट आई बताई गई। इसके बाद संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस के घायल जितेन्द्र के बयान पर रिपोर्ट लिखी है। जितेंद्र के भाई कर्मबीर ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने पत्थर और डंडों से हमला किया। जिसमें रामकौर को अंजरूनी चोट आई और उसकी मौत हो गई। भाई जितेंद्र के सिर में चोट है। उसके सिर में भी पत्थर लगा है।

पुलिस का कहना है कि बीती शाम को बच्चो में झगड़ा हो गया था। सुबह जितेंद्र आदि शिकायत लेकर गए तो उन पर भी हमला कर दिया गया। रामकौर की मौत चोट से हुई या सदमे से, इसका पता पोस्टमॉर्टम से चलेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!