Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एम्बुलेंस मे बुजुर्ग कोइलाज के लिए राजस्थान जा रहे थेट्रक की हुई टक्कर:हुई मौत, ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

रोहतक जिले के महम में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। एम्बुलेंस बुजुर्ग को लेकर जा रही थी। इस दौरान ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके बाद उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना महम क्षेत्र के निंदाना गांव के पास नेशनल हाईवे की है। पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले 70 वर्षीय मरीज को एम्बुलेंस राजस्थान लेकर जा रही थी। इस दौरान एम्बुलेंस की एक ट्रक से टक्कर हो गई।

मरीज अपनी बीमारी के इलाज के लिए पंजाब से राजस्थान जा रहे थे। टक्कर में मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महम थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि ड्राइवर को नींद का लटका आने से एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। मृतक की पहचान गुरमीत के नाम से की गई है। एम्बुलेंस ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।

Exit mobile version