Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एवन पब्लिक स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पानीपत, 24 अगस्त 2026। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत द्वारा एवन पब्लिक स्कूल, पानीपत में चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज कैंप एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वर्षा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं उनके संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम तथा बाल श्रम जैसे गंभीर सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से लीगल एड काउंसिल एडवोकेट राजेश जांगड़ा तथा पैरा लीगल वालंटियर अंग्रेज ने विद्यार्थियों को आवश्यक कानूनी जानकारी प्रदान की और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश बत्तरा जी, वाइस प्रिंसिपल कविता जी, हेड मैडम वीना जी, सुषमा, काजल एवं गीता जी सहित विद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे। साथ ही एमडीडीआई ऑफ इंडिया की ओर से सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता सुमन भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देना रहा।


— जारीकर्ता
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत

Exit mobile version