हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव नेहरूगढ़ में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान योगेश के रूप में हुई है, जो फिलहाल राजस्थान के बाड़मेर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह करीब 25 दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आए थे।
घटना की सूचना मिलते ही नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे मानसिक परेशानी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक सुसाइड के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
मामले में आगे की जांच जारी है।
