Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ट्रेन की चपेट में आने से आर्मी जवान की हुई मौत, खेत में पानी लगाने के दौरान हुआ हादसा

रोहतक के गांव बसंतपुर में छुट्टी पर आए आर्मी जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

मृतक की पहचान करीब 34 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जो छुट्टी पर घर आया हुआ था। शादी के सात- आठ साल बाद उसे बेटा हुआ था जिसका कल पीलिया (नाना-मामा द्वारा दिया जाने वला सामान) आना था।

घर में खुशी का माहौल था, लेकिन किसे पता था कि अचानक इतना बड़ा हादसा हो जाएगा और सारी खुशियां गम में बदल जाएगी। सूचना के बाद आर्मी के जवान भी मौके पर पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को श्रद्धांजलि दी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Exit mobile version