Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के समरगोपालपुर कलां निवासी सुनील की हत्या करने की वारदात मे शामिल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने समरगोपालपुर कलां निवासी सुनील की हत्या की वारदात को हल करते हुये शामील रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 23.08.2026 को पुलिस को सुचना मिली की गाव समरगोपालपुर कलां शराब के ठेके के पास किसी अज्ञात ने सुनील के सिर मे ईट से चोट मारकर हत्या कि गई है। पुलिस टीम ने तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरु की। मृतक के भाई साहिल निवासी समरगोपालपुर कलां की शिकायत के आधार पर हत्या की धारओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। 
      
   मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौंकी टिटौली उप.नि सुखबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 24.08.2026 को आरोपी मोनु पुत्र सतन निवासी समरगोपालपुर कलां को गिरफ्तार किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपी का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ 03 मुकदमे रोहतक मे दर्ज है । 

वारदात का खुलासा- आरोपी मोनू व मतृक सुशील व अन्य एक साथी करीब तीन साल पहले घुमने के लिए हरिद्वार गये थे। जहा पर सुशील व अन्य साथी मोनु को अकेला हरिद्वार छोडकर वापिस घर आ गये थे। इसी बात को रजिंश रखते हुये मोनू ने सुशील की हत्या की वारदात को अन्जाम दिया।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. मोनु पुत्र सतन निवासी समरगोपालपुर कलां।

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 206 दिनांक 23.08.2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस थाना सदर रोहतक

Exit mobile version