Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने गए श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, मची चीख- पुकार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम आज एक बड़े हादसे का गवाह बन गया। वहां तब चीख-पुकार  मच गई जब धाम में टीन का शेड गिर गया। इस हादसे में एक भक्त की मौके पर ही मौत हो गई और और कई लोग घायल हो गए। ये सभी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन मनाने यहां आए थे।

यह हादसा आज सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय श्याम लाल कौशल जब अपने परिवार के साथ दरबार के पास खड़े थे तभी अचानक  टीन शेड गिर गया। जहां श्याम लाल की माैके पर ही मौत हो गई, कई लोग दबने से घायल हो गए। घायलों को तुंरत अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। मृतक के परिवार वालों ने बताया-  “हम 6 लोग बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इससे पहले गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान टेंट गिरा।”
 

Exit mobile version