Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में अमित शाह की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा ड्यूटी में तैनात DSP और इंस्पेक्टर अपनी तैनाती की जगह पर नहीं थे

हरियाणा के हिसार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला उजागर हुआ है। इससे पुलिस और सरकार में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सोर्सेज के मुताबिक शाह की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात DSP और इंस्पेक्टर अपनी तैनाती की जगह पर नहीं थे। इसका पता चलते ही दोनों को शोकॉज नोटिस निकाला गया है।

पुलिस अधिकारी अब दोनों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। दोनों के जवाब से संतुष्टि न हुई तो उन पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। BJP की सरकार होने के बावजूद पुलिस के इस रवैये से केंद्रीय गृह मंत्रालय के भी नाराज होने के संकेत हैं। हालांकि एसपी शशांक कुमार सावन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च को हिसार के अग्रोहा में मेडिकल कॉलेज में आए थे। यहां उन्होंने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने यहां जनसभा भी की। यह कार्यक्रम BJP सांसद नवीन जिंदल की निर्दलीय विधायक मां सावित्री जिंदल की अगुआई में हुआ था।

हिसार में शाह की सुरक्षा में चूक से पहले राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी चूक हो चुकी है। साल 2023 में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में आई थी, वहां भी उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था।

Exit mobile version