Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अमित सैनी रोहतकिया ने स्वच्छता कार्य में सहयोग के लिए बनाया गीत/गानाडा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।

नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’’ को सफल बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। पूर्व में गायक अमित सैनी रोहतकिया के साथ बैठक आयोजित कर स्वच्छता के कार्य में सहयोग हेतु स्वच्छता की जागरूकता हेतु एक गीत/गाना तैयार करने बारे कहा गया था। दिनांक 17 सितम्बर 2025 को  हरियाणवी लोकगायक अमित सैनी रोहतकिया द्वारा ‘‘नगर निगम रोहतक’’ तैयार किया गया जिसको माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लॉन्च किया। इस गीत का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में प्रेरित करना एवं शहर को स्वच्छ बनाए रखने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। गीत के बोल सरल एवं प्रभावशाली हैं, जो हर वर्ग के लोगों तक आसानी से संदेश पहुँचाने में मदद करेंगे। गीत के माध्यम से नागरिकों को घर-घर में डस्टबिन का प्रयोग करें, कचरा इधर-उधर न फेंकने एवं पर्यावरण से सम्बन्धित संदेश दिया गाया है। स्वच्छता गीत ‘‘नगर निगम रोहतक’’ को डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित किया जा चुका है तथा नगर निगम की स्वच्छता के प्रति जागरूकता की यह विशेष पहल है।
डा. आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम रोहतक ने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सफाई को अपनी आदत बनाए। Amit Saini Rohtakiya
Exit mobile version