Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज 119 भारतीयों को जबरन भेजेगा अमेरिका:​​​​​​​अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होगा विमान; इसमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33 लोग शामिल

अवैध रूप से अमेरिका गए भारतीयों का दूसरा बैच आज यानी 15 फरवरी 2025 की रात 10 बजे पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।जहाज में 119 भारतीय होंगे।इसमें पंजाब के 67 और हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं। इससे पहले 5 फरवरी को अमेरिकी एयरफोर्स का जहाज 104 भारतीयों को अमृतसर लेकर पहुंचा था, तब डिपोर्ट किए गए लोगों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डाली गई थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसी के साथ एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करके उन्होंने अवैध अप्रवासियों की एंट्री बैन करने का ऐलान किया। इसी तरह वो अब अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे लोगों को डिपोर्ट कर रहे हैं.ट्रंप ने चुनाव कैंपेन में भी अवैध अप्रवासियों को देश से निकालने का वादा किया था। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि दूसरे देशों के लोग अमेरिका में अवैध तरीके से घुसकर अपराध करते हैं। नौकरियों के बड़े हिस्से पर अप्रवासियों का कब्जा है, इससे अमेरिकी लोगों को नौकरी नहीं मिलती।

Exit mobile version