जींद में रोहतक रोड पर एक सरकारी एम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक के शव को जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रोहतक जिले के गांव कनेली का वीरेंद्र चंडीगढ़ पीजीआई में मरीज को छोड़ने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। जुलाना के पास रोहतक बाइपास रोड पर निर्माणाधीन हाईवे रास्ता वन वे किया गया था। मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने एम्बुलेंस को सीधी टक्कर मार दी। इसमें एम्बुलेंस ड्राइवर वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

वीरेंद्र को जींद के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र के भाई नरेंद्र ने बताया कि साल 2011 से वीरेंद्र एम्बुलेंस पर ड्यूटी रत था। जुलाना थाना पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!