Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Ambala: सरकारी स्कूल का लेंटर गिरा: नीचे दबने से 3 मजदूरों को आई चोटें; कैंट सिविल अस्पताल में कराया भर्ती

अंबाला कैंट एरिया में सरकारी स्कूल की छत का लेंटर गिर गया, जिसमें 3 मजदूरों को गंभीर चोटें आई है। घायल अवस्था में मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचाया गया है। यहां तीनों मजदूरों का इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। इनमें से एक मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गांव राम सरसेड़ी के सरकारी स्कूल में बिल्डिंग तोड़ने का काम चल रहा था। यहां काम करते हुए अचानक लेंटर गिर गया, जिसमें 3 मजदूरों को चोटें आई। सूचना मिलने के तुरंत बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से घायल मजदूरों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। यहां तीनों मजदूरों का उपचार चल रहा है।

Exit mobile version