Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Amarnath Yatra: बादल फटने के बाद अस्थाई तौर पर रोकी अमरनाथ यात्रा- 41 लोग अभी भी लापता

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। करीब 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस, एनडीआरएफ, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस और सेना के जवान लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य में जुटे हैं। इस बीच खबर है कि अमरनाथ यात्रा को फिलहाल अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।

अमरनाथ में बादल फटने के बाद यात्रा रोकी गई है। एक यात्री ने एएनआई को बताया, ”हमारा आज का पंजीकरण है। हमें प्रशासन पर भरोसा है कि वे यात्रा जल्द शुरू कराएंगे। हमें बताया गया है कि आज यात्रा शुरू नहीं होगी लेकिन कल तक यात्रा शुरू होने के 99% संभावना है।”

बता दें, अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से बाढ़ का पानी भर गया था। बादल फटने की घटना के कारण मरने वालों की संख्‍या अब बढ़कर 16 हो गई है। मृतकों में 7 पुरुष, जबकि 6 महिलाएं हैं। 2 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मलबे से करीब 65 लोग जिंदा निकाले गए, जिन्हें अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बादल फटने की घटना को देखते हुए कश्‍मीर में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के निदेशालयों ने अपने कर्मचारियों की छुट्यिां रद्द कर दी हैं और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, सभी कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने फोन चालू रखें।

Exit mobile version