Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का 3 महीने से अटका भत्ता: हर महीने मिलने वाले 10,200 रुपए का भुगतान रुका, पोर्टल अनफ्रीज करने के बाद भी समाधान नहीं

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

सोनीपत। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टर पिछले तीन महीने से स्पेशलिस्ट अलाउंस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों को हर महीने वेतन के साथ 10,200 रुपए का विशेष भत्ता दिया जाता है, लेकिन ई-सैलरी पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण इसका भुगतान अटक गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए ट्रेजरी एवं अकाउंट्स विभाग के महानिदेशक की ओर से 3 अगस्त 2026 को पोर्टल अनफ्रीज करने का पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद अब तक लंबित भत्ते का भुगतान शुरू नहीं हुआ है। सोनीपत के सरकारी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों को ई-मेल भेजकर जल्द समाधान की मांग की है।

ई-सैलरी पोर्टल में तीन अंकों की लिमिट बनी परेशानी

डॉक्टरों के अनुसार, ई-सैलरी पोर्टल में स्पेशलिस्ट अलाउंस दर्ज करने वाले कॉलम में केवल तीन अंक भरने की सुविधा मिल रही है। जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों को हर महीने 10,200 रुपए भत्ता दिया जाना है।

इस तकनीकी समस्या के कारण डीडीओ स्तर पर वेतन बिल तैयार करते समय दिक्कत आ रही है। डॉक्टरों का आरोप है कि पोर्टल की खामी दूर नहीं होने से उनका भत्ता लगातार अटका हुआ है।

3 अगस्त को पोर्टल अनफ्रीज करने का पत्र जारी

डॉक्टरों ने बताया कि तकनीकी समस्या सामने आने के बाद ई-सैलरी पोर्टल को फ्रीज कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेजरी एवं अकाउंट्स विभाग, हरियाणा के महानिदेशक ने 3 अगस्त 2026 को पोर्टल अनफ्रीज करने और लंबित भत्ते के भुगतान से संबंधित पत्र जारी किया था।

डॉक्टरों के मुताबिक, पत्र जारी होने के बावजूद भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य और ट्रेजरी विभाग को भेजी ई-मेल

इस मामले में सोनीपत के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 15 अक्टूबर को ट्रेजरी एवं अकाउंट्स विभाग के अधिकारियों को ई-मेल भेजकर समस्या की जानकारी दी थी। इसके बाद नवंबर में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को भी ई-मेल भेजा गया।

डॉक्टरों ने मांग की है कि ई-सैलरी पोर्टल में स्पेशलिस्ट अलाउंस के कॉलम की तकनीकी खामी ठीक कराई जाए, ताकि तीन महीने से लंबित भत्ते का भुगतान हो सके।

सोनीपत के इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उठाई मांग

इस मामले में सोनीपत के सरकारी अस्पताल से जुड़े इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने समस्या के समाधान की मांग की है:

स्पेशल कैडर लागू करने की मांग भी उठाई

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लंबित स्पेशलिस्ट अलाउंस जारी करने के साथ-साथ स्पेशल कैडर लागू करने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि पोर्टल की तकनीकी दिक्कत जल्द दूर की जाए, ताकि विशेषज्ञ डॉक्टरों को समय पर मिलने वाला भत्ता दोबारा शुरू हो सके।

Exit mobile version