Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

खाटूश्यामजी जा रहे युवक को बंधक बना लूटने के तीनो आरोपी गिरफ्तार; हरियाणा से पकड़े गए

जयपुर से खाटूदर्शन करने के लिए जा रहे एक युवक को सीकर में उसी की कार में बंधक बनाकर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

दादिया थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर के रहने वाले विनोद कुमार शुक्ला ने 21 जुलाई को लूट का मामला दर्ज करवाया था। युवक ने बताया था कि वह जयपुर से खाटूश्याम जी जाने के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान हरमाड़ा इलाके में पानी की बोतल लेने के लिए कार रोकी। इस दौरान तीन युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी और कहा कि रींगस छोड़ दें। चौमूं इलाके का टाटियावास टोल प्लाजा क्रॉस होते ही एक युवक ने टॉयलेट के लिए गाड़ी रुकवाई। तीनों वापस आए तो गर्दन को तौलिए से दबा दिया। इसके जूतों की डोरी से उसके हाथ-पैर बांध दी। मुंह में कपड़ा डालकर उसे गाड़ी की सीट के बीच दबा दिया। इसके बाद दादिया इलाके में कटराथल-दौलतपुरा के रास्ते में फेंककर चले गए। तीनों बदमाशों विनोद की गाड़ी,मोबाइल,पर्स सब लूटकर भाग गए।

दादिया पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जयपुर से कटराथल तक लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। लेकिन आरोपी गाड़ी को ज्यादातर ऐसे रास्तों से लेकर गए। जहां सीसीटीवी नहीं लगे थे। पुलिस ने युवक से तीनों आरोपियों का स्कैच बनवाया। तीनों आरोपी आपस में हरियाणा इलाके की लोकल भाषा में बात कर रहे थे। इसके बाद सीसीटीवी और हुलिये के आधार पर हरियाणा के सोनीपत पुलिस के साथ सोनीपत के दो अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर आरोपी हर्ष कुमार (24),निखिल जाट (20) और रोहतक में दबिश देकर अंकित कुमार जाट (22) को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

Exit mobile version