Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पलवल में हैवानियत की सारी हदें पार: 3 युवकों ने युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप; विरोध करने पर फेंका कुएं में

पलवल में हैवानियत की सारी हदें पार करने का एक मामला सामने आया है। जिसमे 3 युवक एक युवती का अपहरण कर जंगल में ले गए और वहां उससे गैंग रेप किया गया। बाद में युवती को कुएं में फेंक कर युवक फरार हो गए।युवती का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसे बाहर निकाला। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर एक नामजद सहित 3 के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पलवल महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार, हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। उसकी बेटी अपने घर से पुराने घर जा रही थी। रास्ते से इस्ताक व दो अन्य युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।

उसकी बेटी ने शोर मचाना चाहा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवक उसकी बेटी का अपहरण कर जंगल में ले गए। जंगल में उसके साथ तीनों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी ने उनका विरोध किया तो युवकों ने उसकी बेटी को कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

कुएं में फेंकते समय उसकी बेटी चिल्लाई तो आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और उसकी बेटी को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन इस दौरान उसकी बेटी बेहोश हो चुकी थी, वह अपनी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। होश में आने के बाद उसकी बेटी ने आपबीती पूरी घटना उन्हें बताई।

महिला थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर इस्ताक सहित 3 युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 376डी, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। आईओ सुमित्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version