Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकर्ताओं की शिक्षा मंत्री के साथ वार्ता



अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हरियाणा की दिनांक 9 जून 2026 को दोपहर 3:30 बजे हरियाणा निवास चंडीगढ़ में प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल सिंह ढांडा जी के साथ शिक्षकों की समस्याओं पर 1घंटे 10 मिनट तक विस्तार से विषय हुई। शैक्षिक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बैठक के आरंभ में माननीय शिक्षा मंत्री श्री महिपाल सिंह ढांडा जी को संगठन का टेबल कैलेंडर, पुस्तक और पत्रिका दे कर किया।इस चर्चा में शैक्षिक महासंघ ने शिक्षा मंत्री जी को शिक्षकों की लंबे समय से लंबित राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की 7वे वेतन आयोग के अनुसार मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता, आकस्मिक अवकाश में विभाग की दोहरी भूमिका ( राजकीय महाविद्यालय की महिलाओं को 25 अवकाश, एक्टेंशन लेक्चरर को माह में 2 और राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को 20) के लिए, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में ग्रेच्युटी, समय पर मासिक वेतन भुगतान, राजकीय महाविद्यालय में शिक्षकों को अवकाश के बदले अर्जित अवकाश देने हेतु और यह अवकाश सेवा नियमावली के अनुसार प्राचार्य के द्वारा दिये जानी की व्यवस्था लागू करने, तकनीकी विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रमोशन के लिए 2010 के करियर एडवांस स्क्रीम के नियमों को लागू करते हुए यूजीसी के नोटिफिकेशन के अनुसार 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ाने, ओरिएंटेशन, रिफ्रेशर कोर्स की छूट को भी 31 दिसंबर 2023 तक करने, 2018 के करियर एडवांस स्क्रीम के नियमों को 1 जुलाई 2023 के बाद नियुक्त शिक्षकों से लागू करने, ग्रामीण सेवा की शर्त के कारण शिक्षकों की प्रमोशन रोकने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पूरे प्रदेश में एक समान रूप से लागू करने, उच्च शिक्षा विभाग में 3 साल से अधिक कोई भी डेप्युटेशन नहीं रखने, गैर शैक्षिक कार्य न देने बारे, राजकीय महाविद्यालयो के एक्सटेंशन टीचर्स के साथ विश्वविद्यालयो में कार्यरत एक्सटेंशन टीचर्स को भी शीघ्र जॉब सिक्योरिटी एक्ट में शामिल करने,राजकीय महाविद्यालयो में प्रमोशन और प्राचार्यों की सीधी भर्ती को तुरंत करने पर चर्चा करते हुए संगठन को विश्वास दिलाया कि आपकी सभी मांगो के लिए विभाग को निर्देश देते हुए शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। इन सभी विषयों को सुनने के साथ शिक्षा मंत्री श्री महिपाल सिंह ढांडा जी ने शिक्षा विभाग में सुधार के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं से सदा खुले मन से चर्चा के लिए सुझाव भी भेजने हेतु आग्रह किया। इस
चर्चा में संगठन के प्रान्त अध्यक्ष डॉ पुष्प दीप डागर, महामंत्री प्रो सतीश कुमार सैनी, विश्वविद्यालय संयोजक प्रो युद्ध वीर सिंह और दीन बंधु छोटू राम विश्वविद्यालय मुरथल सोनीपत के अध्यक्ष डॉ सुखदीप सिंह ने भाग लिया। शैक्षिक महासंघ मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा आयोजित बैठक के लिए आभार का भाव प्रकट करता है।

Exit mobile version