Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर 19 को CM का घेराव करेंगे

रोहतक के सिंचाई भवन में हरियाणा गवर्नमेंट PWD मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सीएम का घेराव करने का निर्णय लिया। वहीं सरकार को चेतावनी भी दी।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान शिवकुमार व संचालन जिला सचिव मनजीत पांचाल ने किया। मीटिंग में राज्य कोषाध्यक्ष अजीत सिंह पांचाल, उप कोषाध्यक्ष राजेश धनखड़, वरिष्ठ उप प्रधान राकेश लाकड़ा पहुंचे। शिव कुमार ने बताया कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है। सर्व कर्मचारी संघ भी लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए लड़ाई के मैदान में है। अब कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को तेज करने जा रहा है।

बैठक में फैसला लिया कि 19 फरवरी को पंचकूला में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। जिसमें PWD मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रोहतक के कर्मचारी भी भाग लेंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा भी आंदोलन की घोषणा कर चुका है, जो 14 मार्च को संसद कूच करेगा।

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मुख्य मांग ठेका प्रथा पर रोक लगना है। साथ ही कौशल रोजगार निगम को बंद किया जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, सार्वजनिक उपक्रमों को बेचना बंद करें। इन मांगों को लेकर कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है।

Exit mobile version