Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Alia Bhatt announce Pregnancy: कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा सदस्य, आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां; शेयर की प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है। सोमवार की सुबह आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस बात का खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। आलिया और रणबीर के पेरेंट्स बनने के बारे में जानकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं। कपूर खानदान में एक नन्हा सदस्य आने वाला है। आलिया ने हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर की है। अल्ट्रासाउंड की स्क्रीन पर उन्होंने एक हार्ट इमोजी पोस्ट कर दी है।

आलिया ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट की। आलिया का ये पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस कमेंट करके आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

आलिया के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने ढेर सारी हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की। वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा- ऊ नम: शिवाय. बहुत खुश हूं। आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया- मुबारक हो मम्मी और पापा। आलिया के पोस्ट पर फैंस के कमेंट की लाइन लग गई है.

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर शादी के 2.5 महीने बाद आई है। आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। ये शादी रणबीर के घर पर हुई थीं। जिसमें कुछ खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद वह कितना काम करेंगे तो रणबीर ने इसके जवाब में कहा था- अभी मुझे बहुत काम करना है, फैमिली बनानी है। उनके लिए काम करना है। पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था।

इस खबर को सुनने के बाद आलिया की सासू मां नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया को बधाई दी। इस तस्वीर में आलिया और रणबीर रोमांटिक होते दिख रहे हैं।

नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने कमेंट किया है। इसी बीच आलिया ने भी इस पर कुछ लिखा है। आलिया ने तस्वीर पर कमेंट किया, ‘पंसदीदा तस्वीर।’ आलिया के इस कमेंट पर नीतू कपूर ने भी बहुत सारे हार्ट इमोजी में जवाब दिया है। इसके अलावा, इस तस्वीर पर सोनम कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल समेत कई सितारों ने कमेंट कर अभिनेत्री को बधाई दी है।

गौरतलब है कि आलिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज ने जहां एक तरफ फैंस को खुश कर दिया था तो दूसरी तरफ कुछ लोग हैरान भी नजर आए। इसी वजह से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी आ गई। कई लोगों ने सवाल पूछा कि क्या यह प्रमोशन का कोई स्टंट नहीं है। हालांकि, आलिया और रणबीर के फैंस ने कपल को सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में बधाई दी।  

Exit mobile version