Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने Parents, कपल के घर में आई नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर एक प्यारी से बेटी ने जन्म लिया है। गौरतलब है कि आज सुबह ही 7:30 बजे एक्ट्रेस मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिसके बाद अब एक्ट्रेस के घर के नन्ही परी आई है। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। जिसके बाद दोनों के लिए यह साल बहुत ही खास रहा है। शादी के दो महीने बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेगी और अपने बच्चे के साथ थोड़ा समय बिताएंगी। एक इंटरव्यू में आलिया ने इस बात का खुलासा भी किया था कि रणबीर कपूर चाहते हैं कि वह जल्दी काम पर लौटें । दोनों की पेरेंट्स बनने की खबर सुनकर कपूर और भट्ट परिवार काफी खुश थे। हालांकि इस समय दोनों परिवारों की खुशी का पता लगाना काफी मुश्किल होगा। 

वहीं एक्ट्रेस के अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘रॉकी और रानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘रॉकी और रानी’ के अलावा आलिया फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखेगी। इस फिल्म में उनके साथ प्रिंयका और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। 

Exit mobile version