Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:कई जगह रात से बरसात हो रही, सड़कों पर एक फीट तक पानी भरा

हरियाणा में मानसून सक्रिय है। सुबह से पानीपत, जींद, फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत समेत कई जगह बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर एक फीट के करीब पानी भर गया है।

बदले मौसम का असर रोहतक में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार की शाम को रोहतक में झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला। बरसात बाजार के व्यापारियों के लिए आफत बनी। बरसात के कारण बाजार में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो व कीचड़ जमा होने के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान (दुकान) छोड़कर सफाई में जुटना पड़ा। रोहतक के किला रोड पर यह हालात देखने को मिले। जहां पर बरसात के बाद अधिकतर दुकानदार कीचड़ को साफ करने में जुट गए।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे हरियाणा में दो से पांच सितंबर तक बरसात की संभावना है। इस दौरान पश्चिम विक्षोभ भी असर दिखाएगा। सितंबर में बरसात के अन्य स्पैल भी आएंगे। इससे मानसून में बरसात की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर शामिल हैं।

Exit mobile version