शाहाबाद में मिले विस्फोटक पदार्थ के बाद रोहतक में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि स्थानों पर कई घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तो वहीं बसों के अंदर भी सीट के नीचे गहनता से छानबीन की गई।

दरअसल, तीन दिन पहले शाहाबाद में विस्फोटक पदार्थ मिला था। विस्फोटक पदार्थ रखने वाले आतंकियों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। विस्फोटक पदार्थ मिलने और स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्​देनजर अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में बम डिस्पोजल यूनिट और  डाग स्कवायड की टीम दोपहर करीब 11 बजे नए बस स्टैंड पर पहुंची। इतनी संख्या में पुलिस बल को देखकर वहां पर लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।

पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। करीब एक घंटे तक बस स्टैंड पर चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। यहां तक कि स्टैंड परिसर में खड़ी बसों के अंदर भी चेकिंग की गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पर भी काफी देर तक अभियान चलाया गया। प्लेटफार्म पर बिना वजह बैठे दिखाई दिए कुछ युवकों से पूछताछ भी की गई। साथ ही हिदायत दी कि बिना वजह प्लेटफार्म पर ना बैठे। इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!