Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में सड़क हादसे में एयरफोर्स के जवान की मौत, छुट्टी पर घर आया हुआ था लुहारी राघो का रहने वाला कमल

हरियाणा के हिसार में आज सड़क हादसे में एक एयरफोर्स के जवान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार हिसार के गांव लुहारी राघो निवासी कमल जोकि एयरफोर्स में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।

कमल के पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। और अपने माता-पिता की इकलौती संतान कमल के परिवार में अब उसकी माता है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version