Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा HTET परीक्षा में अब AI रोकेगा नकल: 4 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के लिए गृह जिले में परीक्षा- 600 से ज्यादा सेंटर

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) आयोजित की जाएगी। इस बार 4 लाख 5 हजार 377 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी गुरुग्राम जिले से हैं, जिनकी संख्या 42,783 है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार के मुताबिक इस बार HTET में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाएगा। परीक्षार्थी जैसे ही AI सिस्टम के सामने आएगा, उसका पूरा डेटा स्क्रीन पर आ जाएगा। अगर वह पहले किसी और नाम से या गलत तरीके से परीक्षा दे चुका है, तो AI तुरंत पकड़ लेगा। इससे नकल और फर्जीवाड़े पर सख्त नियंत्रण रहेगा। AI की मदद से परीक्षा को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि यह परीक्षा नकल रहित होगी, साथ ही उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा में 600 से ज्यादा सेंटर बनाए गए है। एक परीक्षा केंद्र में 310 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में लेवल-एक (पीआरटी) की परीक्षा में 82917 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में 2 लाख एक हजार 517 और लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में एक लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

एचटेट की परीक्षा 26 व 27 जुलाई को आयोजित होगी। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया की ज्यादातर परीक्षार्थी गृह जिले में ही परीक्षा देंगे, लेकिन दिव्यांग व महिलाओं को गृह जिले में ही परीक्षा करवाने के लिए बोर्ड सेंटर उपलब्ध करवाएगा।

Exit mobile version