Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अहमदाबाद विमान हादसा, भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा:बाकी 241 यात्रियों की मौत

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है।

प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी थी कि एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थोड़े और समय पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।


बांसवाड़ा के डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों की जान गई?

हरियाणा की महिला की मौत, बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं?


आगरा के दंपती की मौत,10 दिन के लिए इंग्लैंड घूमने जा रहे थे?

एक्टर विक्रांत मैसी के कजिन का निधन, ?

अहमदाबाद के सर्वाइवर रमेश विश्वास कुमार का टिकट?

प्लेन हादसा: इंडिया में पिता ने किया सी ऑफ, लंदन में पति कर रहा था इंतजार पर खुशबू के नसीब में आई मौत?

Exit mobile version