Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज से शुरू होगा कृषि मेला, इन चीजों को खरीदने का मिलेगा मौका

Kirshi Mela 2022: हरियाणा में आज से चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। कृषि मेले में विश्वविद्यालय के तमाम वैज्ञानिक किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियां देंगे। साथ ही मेले में किसानों को रबी सीजन की फसलों के पौधे और बीज खरीदने का मौका मिलेगा। आइए आगे आपको बताते हैं कि इस बार के हरियाणा कृषि मेला 2022 में क्या कुछ खास रहेगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि मेले को लेकर जानकारी देते हुए कहा गया कि आप सब किसान भाई अपने साथियों के साथ रबी फसलों के बीज तथा तकनीकी व वैज्ञानिक जानकारी लेने के लिए मेले में आए..आप सादर आमंत्रित हैं। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय हिसार में आयोजित आज 13 सितंबर व कल 14सितम्बर को आयोजित कृषि मेले में किसान भाई रबी सीजन की फसलों  गेहूं, चना एवं सरसों फसल के बीज, हरे चारे, सब्जियों, फलदार पौधों को  खरीद सकते हैंl

किसानों को गेहूं, चना, जौ एवं सरसों के आधार (फाउंडेशन) व प्रमाणित (सर्टिफाइड) बीज भी उपलब्ध कराए जाएँगे। बीज की खरीद के लिए किसानों को अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लेकर आना होगा। किसान कृषि मेले से इन किस्मों के बीज खरीद सकते हैं।

गेहूं: कृषि मेले से किसान गेंहू की डब्ल्यू. एच.-1270, 1105, 711, 1124, 1142 व 1184 क़िस्में, गेहूं की एच.डी.-2967, 3086 व 3226, गेहूं की डी.बी.डब्ल्यू. 222 व 303 क़िस्में ले सकते हैं।

सरसों: किसान सरसों की आर.एच. – 725, 730 और 749 किस्म मेले से ले सकते हैं।

चना: किसान चने की एच.सी. – 1, 5, और 7 किस्म मेले से ले सकते हैं।

जौ: मेले से किसान जौ की बी.एच. -393 किस्म ले सकते हैं।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि कृषि मेला 2022 का विषय जल संरक्षण होगा। मेले में पहुंचने वाले सभी किसान भाइयों को जल संरक्षण के लिए उपयुक्त टेक्नोलॉजी के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पहले की तरह इस साल भी यह मेला बालसमंद सड़क मार्ग पर विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 के सामने अनुसंधान फार्म पर लगाया जाएगा। मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाईजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Exit mobile version