गांव धामड़ निवासी सत्येंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उनके खेत जसिया रोड पर है। उन्होंने खेत में कमरा बनाया हुआ है। उस कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई है। कमरे से 2 मोनोब्लॉक मोटर, 1 पंखा व एक सिलेंडर अन्य सामान नहीं मिला। जब वे खेत में पहुंचे तो उनका कमरे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था।

उसने बताया कि जब चोरी के बारे में खेत के पड़ोसियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि गांव धामड़ के ही कर्ण सिंह के खेत में भी चोरी हुई है। चोर खेत से ट्यूबवेल का पंखा व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं फिंगर प्रिंट टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!