Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 17 से 30 जुलाई तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली,विभिन्न पदों के लिए भर्ती कार्यक्रम जारी ,राजीव गांधी खेल परिसर में होगा आयोजन

स्थानीय भर्ती सेना कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि 17 से 30 जुलाई 2023 तक स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। उम्मीदवार सेना की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि अग्निवीर (जनरल ड्ïयूटी, क्लर्क/स्टोरकीपर, तकनीकी एवं ट्रेड्ïसमैन), सोल्जर तकनीकी नर्सिंग सहायक/वैट्रिनरी (अंबाला जोन), सिपॉय फार्मा (अंबाला जोन) एवं आरटी जेसीओ (अंबाला जोन) के पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने भर्ती रैली कार्यक्रम के संदर्भ में बताया कि 17 जुलाई को झज्जर जिला की बहादुरगढ़ व झज्जर तहसील के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्ïयूटी, 18 जुलाई को बेरी, मातनहेल व बादली तहसीलों के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्ïयूटी, 19 जुलाई को पानीपत जिला की पानीपत, इसराना एवं समालखा तहसीलों तथा रोहतक जिला की महम तहसील के उम्मीदवारों की अग्निवीर जनरल ड्ïयूटी, 20 जुलाई को रोहतक जिला की रोहतक व सांपला तहसीलों के उम्मीदवारों की अग्निवीर जनरल ड्ïयूटी, 21 जुलाई को सोनीपत जिला की गोहाना, गन्नौर, सोनीपत एवं खरखौदा तहसीलों के उम्मीदवारों की अग्निवीर जनरल ड्ïयूटी के पदों के लिए भर्ती होगी।

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को हरियाणा के सभी जिलों की सभी तहसीलों के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर, तकनीकी एवं ट्रेड्ïसमैन, 25 जुलाई को अंबाला जोन के उम्मीदवारों के लिए सोल्जर तकनीकी नर्सिंग सहायक/वैट्रिनरी एवं सिपॉय फार्मा के पदों पर भर्ती होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को अंबाला जोन के उम्मीदवारों के लिए आरटी जेसीओ के पदों के लिए भर्ती आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से ए-4 साइज कागज पर अच्छी गुणवत्ता के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Exit mobile version