Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अग्निवीर भर्ती:हरियाणा में इन जिलों में शुरू हुई अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए शहर के भीम स्टेडियम में आज 12 नवंबर से 25 नवंबर तक चार जिलों की अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी,चरखी दादरी शामिल है। इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 31 हजार युवाओं ने ऑनलाईन पंजीकरण करवाया है। इस भर्ती के पहले दिन महेन्द्र गढ़ से तीन हजार युवाओं ने भाग लिया।

अग्निवीर भर्ती रैली के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि 12 से 25 नवंबर तक चार जिलों की भर्ती के लिए भारतीय सेना के द्वारा शारीरिक मापदंड, मैडिकल, दौड़ और नापतोल का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती करवाया जा रहा है। प्रतिदिन ढाई हजार युवा इस भर्ती प्रक्रिया में आ रहे है। इनमें से सफल प्रतिभागियों को भारतीय सेना में भर्ती किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि 12, 13 व 14 नवंबर को महेंद्रगढ़, 15 व 16 को रेवाड़ी, 17 व 18 को चरखी दादरी तथा 19 व 20 नवंबर को भिवानी के युवा भर्ती में भाग लेंगे। इस तरह का शेड्यूल 25 नवंबर तक  बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती के समय एंट्री के दौरान उम्मीदवारों की तलाशी ड्रग टेस्टिंग भी की जा रही है। भर्ती रैली के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान व मोबाईल फोन आदि लाने को लेकर प्रतिबंद्ध लगाया गया है।  

अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचे युवा रविंद्र, विकास, धर्मेंद्र, राजीव ने बताया कि उनकी भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा थी। वे बचपन से ही देश सेवा करना चाहते थे। इसीलिए वे आज भर्ती रैली में भाग लेने के लिए भिवानी के भीम स्टेडियम में पहुंचे है। इस भर्ती के लिए उन्होंने पिछले दो से तीन माह तक दौड़ लगानी, बिब लगाने तथा छाती को मजबूत करने संबंधी फिजिकल टैस्ट की तैयारी की है। भर्ती होने के इच्छुक युवाओं ने कहा कि अग्निवीर भर्ती रैली के माध्यम से उन्हे भारतीय सेना में सेवा करने का सुनहरा मौका मिला है। युवाओं ने भर्ती रैली प्रक्रिया के बारे में कहा कि भर्ती पारदर्शी तरीके से सभी आधारभूत सुविधाओं के साथ की जा रही है। गौरतलब है कि अग्निवीर भर्ती होने वाले युवाओं को प्रथम वर्ष चार लाख 76 हजार का पैकेज दिया जाएगा। चौथे वर्ष तक यह पैकेज बढक़र 6 लाख 92 हजार रूपये हो जाएगा। सेना द्वारा अग्निवीरों को दी जाने वाली यह राशि आयकर मुक्त रहेगी। 

Exit mobile version