
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहीं मजबूत केन्द्र सरकार नें अग्निपथ जैसी ऐतिहासिक योजना को लेकर देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम लिया है जोकि कुछ लोगो को हजम नहीं हो रहा है। योजना के खिलाफ भ्रामक प्रचार किए जा रहे हैं।
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर सत्याग्रह निकालने वाले कांग्रेसियों के किसी भी सत्याग्रह पर जनता को लेश मात्र भी विश्वास नही रहा है। उन्होनें कहा कि आज के युवा किसी छलावे के शिकार नहीं हैं। भारत सरकार के मागृदर्शनन में तीनों सेनाओं नें कााफी सोच समझकर अग्निपथ योजना तैयार की है। अग्निपथ योजना में नियमित भर्ती से 3 गुना ज्यादा भर्ती की जानी है तथा उन्हें 4 साल बाद रोजगर के अनेक अवसर उपलब्ध होंगें जिसकी गारंटी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी दी है। अगिनपथ तमाम तरह से युवाओं व देश के हित में है।
अग्निवीर में रहकर विभिन्न तकनीकों कौशलयुक्त व अनुशासित नागरिक बनकर आएंगें। केन्द्र सरकार को अर्द्धसैनिक बलों में प्रशिक्षित जवान मिलेंगें वहीं राज्य सरकारों को भी अपनें पुलिस बल के लिए सेना द्वारा प्रशिक्षित जवान मिलेंगें।

