डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। अब सफाई के कार्य में अन्य व्यक्ति भी सहयोग के लिए आगे आ रहे है ताकि रोहतक शहर को और अधिक सुन्दर बनाया जा सके। सफाई कार्य आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं है तथा आमजन का स्वच्छता के प्रति जागरूक होना भी अतिआवश्यक है। नगर निगम का सफाई कार्य में सहायोग एवं आमजन की जागरूकता हेतु अगमजोत कौर व ग्रेसी कठपुतली कामेडियन तथा एंकर सुकर्मा जग्गा ने विडियो के माध्यम से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने हेतु संदेश दिए गया है। पूर्व में भी अगमजोत कौर व ग्रेसी कठपुतली कामेडियन ने कूड़े को इधर-उधर न फैकने तथा गंदगी न फैलाने बारे संदेश दिया था कि गंदगी न फैलाये क्योकि सफाई कार्य की जितनी जिम्मेदारी निगम की है उतनी आपकी भी है अन्यथा गंदगी फैलाने वालो के चालान किए जायेंगें। इस विडियो से आमनजन को काफी अच्छा संदेश मिलेगा व आमजन भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगें।
नगर निगम भी सफाई कार्य के प्रति काफी गंभीर है तथा गंदगी फैलाने वालो के नगर निगम द्वारा निरंतर चालान किए जा रहे है तथा आज भी नगर निगम की टीम द्वारा गंदगी फैलाने वाले को चिन्हित कर 1 चालान 10 हजार रूपये का किया गया। नगर निगम की टीम को निर्देश दिए जा चुके है तथा फिल्ड में टीम गंदगी फैलाने वालो पर निरंतर सख्ती से कार्य करेंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!