नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। सफाई कार्य का कार्य आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं है तथा आमजन का स्वच्छता के प्रति जागरूक होना भी अतिआवश्यक है। प्रायः देखने में आता है कि कुछ लोग कूड़े को इधर-उधर फैकते है जिससे गंदगी फैलती है। रोहतक शहर के लोग जागरूक बने तथा उन्हे स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छता संदेश देने के लिए अगमजोत कौर व ग्रेसी कठपुतली कामेडियन द्वारा एक विडियो बनाया गया, विडियो के माध्यम से संदेश दिया गया है कि गंदगी न फैलाये क्योकि सफाई कार्य की जितनी जिम्मेदारी निगम की है उतनी आपकी भी है अन्यथा गंदगी फैलाने वालो के चालान किए जायेंगें। इस विडियो से आमनजन को काफी अच्छा संदेश मिलेगा। अगमजोत कौर ने आपजन से अपील की गई कि स्वच्छता कार्य बहुत ही अच्छा कार्य है इस कार्य में नगर निगम का सहयोग करें।
आमजन से पुनः अपील की जाती है कि सभी अपने घरो, दुकानो, संस्थानो व नगर निगम क्षेत्र के अर्न्तगत आने वाले सरकारी कार्यालय, होटल/रैस्टोरेंट, हस्पताल, पैट्रोल पम्प, शॉपिंग काम्पलैक्स आदि कूड़ा एकत्रित करने हेतु डस्टबीन रखे तथा कूड़े को इधर-उधर न फैके तथा कूड़े को नगर निगम के कूड़ा उठान वाले वाहन को ही दे। गंदगी फैलाने वालो के निगम की टीम द्वारा चालान किया जायेगा। यह शहर आपका है इसको सुन्दर रखना आपकी भी जिम्मेदारी है।
रोहतक शहर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए अगमजोत कौर व ग्रेसी कठपुतली कामेडियन करेंगी सहयोगः-डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।

