Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शादी के दो दिन बाद महिला के पति के वाट्सएप पर भेजे अश्‍लील फोटो – दे रहा धमकी, वैवाहिक जीवन पड़ा खतरे में

हरियाणा के जींद के जुलाना थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर गांव ढ़ाणी मंडी हिसार के मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती की मनोज से दोस्ती थी। बाद में उसकी कहीं और शादी हुई तो वह फोन करके परेशान करने लगा और अश्लील फोटो भी भेजे। उसके पति को भी मैसेज कर उसका वैवाहिक जीवन नक्र बनाने का प्रयास किया।

जुलाना थाना क्षेत्र की विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शादी से पहले उसकी गांव ढाणी मंडी हिसार निवासी मनोज से दोस्ती थी। बाद में उसकी शादी भिवानी में हो गई। शादी को दो दिन बाद ही मनोज उसे बार-बार फोन कर परेशान करने लगा।

मनोज ने उसे अश्लील फोटो भी भेजे। उसने रोकने का प्रयास किया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसके पति को भी मैसेंजर से संदेश भेजा। जिसके चलते उसकी विवाहित जिंदगी खराब हो गई।

महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला की शिकायत पर मनोज के खिलाफ स्त्री सम्मान को ठेस पहुंचाने, अश्लील हरकत करने और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।

Exit mobile version