हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को करनाल में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले दोनों ने जनसभा की। इसके बाद रोड शो निकाला। मनोहर लाल के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया और सीएम नायब सैनी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी सुनीता सैनी ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा ने करनाल लोकसभा सीट से सांसद संजय भाटिया का टिकट काटकर खट्टर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि करनाल विधानसभा सीट से खट्टर के इस्तीफे के बाद भाजपा ने सीएम सैनी को उपचुनाव के लिए कैंडिडेट बनाया है।

करनाल लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 7 कैंडिडेट अपना नामांकन भर चुके हैं। इनमें कांग्रेस से दिव्यांशु बुद्धिराजा, BSP के इंद्र सिंह और कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी धर्मपत्नी नरेंद्र कौर, JJP के देवेंद्र कादियान व कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी धर्मपत्नी कपिला, राष्ट्रीय गरीब दल से रूप सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नवजोत रंधावा व मनीष कुमार का नाम शामिल है।

वहीं, विधानसभा उप-चुनाव के लिए अब तक कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें कांग्रेस से त्रिलोचन सिंह, JJP से रामा मदान और आजाद उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के वर्कर रह चुके शमशेर सिंह नैन मैदान में हैं।
