रोहतक के पटेल नगर में SBI बैंक के डिप्टी मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक SBI बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था बता दे मृतक ने अपने कमरे में बने बाथरूम में अपनी ही पत्नी के दुपट्‌टे से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान रोहतक के पटेल नगर निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह शनिवार सुबह घर पर ही थे। सुबह उठने के बाद वह ठीक थे। उन्होंने घरवालों के साथ चाय पी। लेकिन इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। कुछ समय तक वे बाहर नहीं आए। इसी बीच उन्होंने अपनी पत्नी के दुपट्‌टे से कमरे के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली।

मृतक इंद्रजीत सिंह को दो बेटे थे। उनमें से बड़े बेटे गुरप्रीत ने करीब 9 माह पहले आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से इंद्रसिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। लेकिन शनिवार सुबह तक इंद्रजीत सिंह ठीक था और उन्होंने परिवार वालों के साथ चाय पी। लेकिन इसके बाद क्या हुआ कि यह कदम उठा लिया।

जब परिवार वालों ने कमरे में जाकर देखा तो इंद्रजीत सिंह फांसी पर लटके हुए थे। परिवार वालों ने उन्हें संभाला, लेकिन उससे पहले इंद्रजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हालांकि अभी तक फांसी लगाने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!