रोहतक में मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। पालिका बाजार में जलभराव पार कर रहे युवक को बिजली पोल की चपेट में आने से करंट लग गया। लोगों ने उसे संभाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे PGI रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हाे पाई है। उसने मॉडल स्कूल की ड्रेस पहनी हुई है।
बारिश होने के चलते शहर में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिसके कारण लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बरसात फसलों के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही है। फसलों को भी सिंचाई की जरूरत थी। ऐसे में बरसात फसलों में सिंचाई की पूर्ति करेगी। वहीं जो खेत अभी खाली है, किसान बिजाई कर पाएंगे।
