रोहतक की कैलाश कॉलोनी में जेल रोड स्थित फास्ट फूड की दुकान में अज्ञात हमलावरों ने तोड़फोड व दुकानदार के साथ मारपीट की। दुकान संचालक सचिन ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि प्रेम नगर जेल रोड स्थित कैलाश कॉलोनी की गली नंबर 1 के बाहर जश्न फास्ट फूड के नाम से उसकी दुकान है। 10 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह अपना काम खत्म करके दुकान बंद कर रहा था। उसी दौरान स्कूटी पर 2 युवक दुकान पर पहुंचे।

उक्त युवकों ने चाऊमीन देने को कहा तो दुकानदार ने कहा कि सारा सामान खत्म हो गया हैं और दुकान बंद करके घर जा रहा है। उस समय तो वे युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ समय बाद वे युवक अपने 5 साथियों के साथ आए और दुकान संचालक पर लाठियों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान सचिन से 8 हजार से अधिक रुपए छीन लिए और मोबाइल तोड़ दिया। झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोस के दुकानदारों ने सचिन को बचाया। जिस पर हमलावरों ने कहा कि आज तो तुझे पड़ोसी दुकानदारों ने बचा लिया, लेकिन दोबारा आएंगे तो तुझे जान से मार देंगे। इसके बाद सचिन ने डायल 112 पर फोन करके घटना की सूचना पुलिस को दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!